{"_id":"6a69c482d209d8ff6f0d6e65","slug":"video-nerchowk-congress-rally-paper-leak-kangana-ranaut-statement-mandi-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi Protest: नेरचौक बाजार में कांग्रेस की रैली, पेपर लीक और कंगना रनौत के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Protest: नेरचौक बाजार में कांग्रेस की रैली, पेपर लीक और कंगना रनौत के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:44 PM IST
Link Copied
मंडी जिले के नेरचौक बाजार में बुधवार को कांग्रेस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कथित पेपर लीक मामलों और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। "मोदी साहब वीक हैं, तभी तो पेपर लीक है" और "चंदा चोर, गद्दी छोड़" जैसे नारों से नेरचौक बाजार गूंज उठा। रैली का नेतृत्व बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने किया।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है। साथ ही चुनावी चंदे के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को ग्राम सभाओं तक लेकर जाएगी और जनता के सामने अपनी बात रखेगी।
चंपा ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत की हालिया टिप्पणियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के तौर पर सार्वजनिक जीवन में संयमित भाषा का प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने युवाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने भी सांसद कंगना रनौत के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने भाजपा की नीतियों की भी आलोचना की।
रैली में जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, अजय ठाकुर, अरुण ठाकुर, कांग्रेस युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव साहिल ठाकुर, रिंपल चौधरी, ललित कुमार, नगर परिषद नेरचौक के पार्षद सुनील चौधरी, सरदार अमृतपाल, चेत सिंह ठाकुर, सोनू, पूर्व पार्षद अभिषेक, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।