{"_id":"6a69e503d5fffc92510dc7b8","slug":"video-jogindernagar-baijnath-train-service-restored-after-8-days-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jogindernagar Train Service: आठ दिन बाद जोगिंद्रनगर पहुंची ट्रेन, बैजनाथ पपरोला तक फिर शुरू हुआ नैरोगेज का रोमांचक सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jogindernagar Train Service: आठ दिन बाद जोगिंद्रनगर पहुंची ट्रेन, बैजनाथ पपरोला तक फिर शुरू हुआ नैरोगेज का रोमांचक सफर
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:03 PM IST
Link Copied
लगातार आठ दिनों तक बंद रहने के बाद जोगिंद्रनगर-बैजनाथ पपरोला रेलखंड पर बुधवार से नैरोगेज रेल सेवा फिर शुरू हो गई। सुबह आठ बजे बैजनाथ पपरोला से रवाना हुई ट्रेन करीब 23 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह 9:30 बजे जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। दोपहर 12:50 बजे यही ट्रेन जोगिंद्रनगर से वापस बैजनाथ पपरोला के लिए रवाना हुई।
रेल सेवा बहाल होने से जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, ऐहजू और बैजनाथ क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिली है। बैजनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालु भी अब फिर से कम किराये में रेल यात्रा का आनंद ले सकेंगे। जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला तक का किराया केवल 30 रुपये है, जिससे यात्रियों को सड़क मार्ग की तुलना में सस्ता और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। हरी-भरी पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच नैरोगेज ट्रेन का सफर एक बार फिर शुरू होने से पर्यटकों में भी उत्साह है।
गौरतलब है कि लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते रेलवे ने 21 जुलाई से जोगिंद्रनगर-बैजनाथ पपरोला और आगे पठानकोट तक रेल सेवाओं को एहतियातन स्थगित कर दिया था। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब पहले चरण में बैजनाथ पपरोला-जोगिंद्रनगर रेलखंड पर संचालन बहाल किया गया है।
बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि मौसम की स्थिति सामान्य रहने पर चरणबद्ध तरीके से जिला कांगड़ा और आगे पठानकोट तक भी रेल सेवाएं बहाल की जाएंगी।
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जम्मू रेल मंडल विवेक कुमार ने कहा कि बैजनाथ पपरोला-जोगिंद्रनगर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही पठानकोट तक भी तीन ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।