{"_id":"6a43bf0ebe21a0fb6704f87e","slug":"courses-on-indian-knowledge-systems-and-communication-skills-will-be-launched-mandi-news-c-90-1-mnd1001-202951-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इंडियन नॉलेज सिस्टम, कम्युनिकेशन स्किल्स कोर्स होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इंडियन नॉलेज सिस्टम, कम्युनिकेशन स्किल्स कोर्स होंगे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीयू में समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की पहल
बीकॉम में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री को मिली मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) की अकादमिक काउंसिल ने समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने और बदलती शैक्षणिक और सामाजिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नए डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत योग एवं वेलनेस, भाषाएं, कश्मीर स्टडीज, इंडियन नॉलेज सिस्टम, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपराओं, जीवन कौशल, सांस्कृतिक समझ, संचार क्षमता और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय का मानना है कि ऐसे पाठ्यक्रम छात्रों को बदलती दुनिया की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में सहायक होंगे। अकादमिक काउंसिल ने बीकॉम में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू करने को भी मंजूरी प्रदान की है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इससे अकादमिक शिक्षा और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के बीच की दूरी कम होगी तथा छात्र अधिक रोजगारोन्मुख बन सकेंगे। इसके अलावा काउंसिल ने वार्षिक प्रणाली के तहत अध्ययन कर रहे डिटेंड विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक नियमों के अनुसार सेमेस्टर आधारित प्रणाली में स्थानांतरित होने का विकल्प देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी और वे अधिक लचीले एवं आधुनिक शैक्षणिक ढांचे के तहत अपना पाठ्यक्रम पूरा कर सकेंगे।
बॉक्स
विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास ऐसी शिक्षा व्यवस्था विकसित करना है, जो केवल ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों में कौशल, मूल्य, नवाचार और रोजगार क्षमता का भी विकास करे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और छात्रों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय अपने संबद्ध कॉलेजों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर निरंतर कार्य करता रहेगा। -प्रो. ललित कुमार अवस्थी, कुलपति, एसपीयू