{"_id":"6a43993820e5ad42d80fa217","slug":"video-jairam-thakur-demands-high-level-probe-in-delivery-death-case-kullu-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जयराम ठाकुर बोले- प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जयराम ठाकुर बोले- प्रसव के दौरान महिला की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच हो
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:53 PM IST
Link Copied
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के दौरान सराज क्षेत्र की रजनी शर्मा उर्फ मंजू की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सराज के बालीचौकी क्षेत्र स्थित सुनारू गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।
जयराम ठाकुर ने कहा कि परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार को इसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें।
उन्होंने सरकार से मांग की कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी परिवार को ऐसी दुखद परिस्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही तय होना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।