{"_id":"6a43847d419ee16dc4060332","slug":"video-sundernagar-panchayat-samiti-roshan-lal-jeet-ram-elected-unopposed-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सुंदरनगर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, रोशन लाल अध्यक्ष और जीतराम उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सुंदरनगर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, रोशन लाल अध्यक्ष और जीतराम उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:25 PM IST
Link Copied
पंचायत समिति सुंदरनगर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को विकास खंड कार्यालय सुंदरनगर में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर रोशन लाल और उपाध्यक्ष पद पर जीतराम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी की देखरेख में हुए चुनाव में पंचायत समिति के 16 में से 14 सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-3 सलापड़ कॉलोनी से रोशन लाल और उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड-8 जड़ोल से जीतराम ने नामांकन दाखिल किया। दोनों पदों पर किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा, जिसके चलते दोनों को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि पंचायत समिति के नए नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
उधर, सुंदरनगर पंचायत समिति में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने विजयी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद और दोनों पंचायत समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत जनता के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि हालिया पंचायती राज चुनावों के नतीजे प्रदेश में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।