{"_id":"6a4ba22280bd619e8f021c76","slug":"fall-armyworm-attack-on-the-maize-crop-mandi-news-c-90-1-mnd1011-203768-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला
विज्ञापन
धर्मपुर क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम खेतों मे पंहुचकर जांच करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म का हमला
घर्मपुर में मौके पर पहुंची कृषि विभाग की टीम
किसानों को कोराजन के छिड़काव की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मक्की की फसल पर फॉल आर्मीवर्म के बढ़ते रोग के प्रकोप से किसान चिंतित हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग धर्मपुर की टीम कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद के नेतृत्व में सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंची। टीम ने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और फॉल आर्मीवर्म की रोकथाम के लिए कोराजन के छिड़काव की सलाह देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
टीम ने पाया कि क्षेत्र के रांगड़, तनेहड़, बहरी, ततोहली, परडाना, सरी, सनौर, संधोल, सिधपुर सहित आसपास के गांवों में इस कीट ने मक्की की फसल पर हमला बोल दिया है। किसानों रविंद्र कुमार, बबली देवी, श्याम लाल, संजय कुमार, नेकराम ठाकुर, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, रीता देवी, कमला देवी आदि ने बताया कि फॉल आर्मीवर्म तेजी से मक्की के पौधों की पत्तियों और बढ़वार वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।
कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डाॅ. रमेश चंद ने किसानों को सलाह दी कि फॉल आर्मीवर्म के प्रभावी नियंत्रण के लिए 16 लीटर पानी में 10 मिलीलीटर कोराजन मिलाकर सप्ताह में एक बार फसल पर छिड़काव करें। छिड़काव सुबह या शाम के समय करना अधिक लाभदायक रहेगा। दवाई का इस्तेमाल कृषि विभाग के निर्देशानुसार ही करें।