{"_id":"6a4bf770be2d0c948b057434","slug":"private-bus-overturns-near-bhavana-16-passengers-injured-mandi-news-c-90-1-mnd1024-203824-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भवाणा के पास पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भवाणा के पास पलटी निजी बस, 16 यात्री घायल
विज्ञापन
सुंदरनगर के भवाना के पास पलटी निजी बस।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैहर (मंडी)। बिलासपुर-मंडी मार्ग पर भवाणा के पास सोमवार को निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ पलट गई। हादसे में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए जबकि बस में करीब 20 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत खतरे से बाहर है जबकि एक घायल को सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है।
सोमवार दोपहर को निजी बस बिलासपुर से यात्रियों को लेकर मंडी की ओर जा रही थी। भवाणा के पास पहुंचते ही चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क से नीचे की तरफ पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सलापड़ निवासी हरी सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी माया देवी, बहू मुस्कान और पड़ोस की रेखा देवी बस में सवार थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय बस को परिचालक चला रहा था जबकि चालक यात्रियों से किराया वसूल रहा था। भवाणा बस स्टॉप के पास बस तेजरफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ पलट गई। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
घायलों में चालक चमन लाल पुत्र चुहड़ू राम निवासी राजगढ़ (बल्ह), बबीता यादव पुत्री कर्म सिंह निवासी लोहारड़ी, आशा देवी पत्नी कर्म सिंह निवासी लोहारड़ी, कांतो देवी पत्नी मंगत राम निवासी देहवीं, मनभरू देवी पत्नी बसाखू राम निवासी देहवीं, जया देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी सलापड़, देवकू देवी निवासी देहवीं, रोजी देवी पत्नी कृष्णू राम, तनीच देवी पत्नी हंसराज निवासी सलापड़, राधा देवी पत्नी सुनील कुमार, सुरिंद्रा देवी पत्नी बालकृष्ण, मुस्कान पत्नी नरेश कुमार, रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय सदा राम, माया देवी पत्नी हरी सिंह तथा चिंता देवी निवासी गांव लोट गोहर शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलने के बाद सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों से उपचार की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कार्यालय में तैनात कानूनगो महेश ने बताया कि फौरी राहत उपलब्ध कराने के लिए पटवारी जड़ोल को निर्देश दिए हैं।
सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेजरफ्तार हादसे की मुख्य वजह सामने आई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम अमर नेगी का कहना है कि बाइक सवार को बचाते हुए बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।