{"_id":"6a4ca40dcc68ba66c60a59cf","slug":"video-mandi-khohli-school-merger-protest-villagers-give-himachal-government-ultimatum-till-july-13-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खोहली स्कूल बंद करने के फैसले पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सरकार को 13 जुलाई तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खोहली स्कूल बंद करने के फैसले पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सरकार को 13 जुलाई तक का अल्टीमेटम
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:30 PM IST
Link Copied
उपमंडल की ऐहजू पंचायत के खोहली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को बंद कर ऐहजू स्कूल में मर्ज करने के प्रस्तावित निर्णय के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के फैसले को ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के अधिकार के विपरीत बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि वर्ष 1975 में स्थापित इस विद्यालय में वर्तमान में 12 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और इनमें अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बंद होने की स्थिति में बच्चों को दूसरे विद्यालय तक लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। रास्ते में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है, जबकि अधिकांश अभिभावक दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को प्रतिदिन दूर स्थित स्कूल भेजना उनके लिए सुरक्षित और व्यावहारिक नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने प्रदेश सरकार को 13 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि स्कूल बंद करने संबंधी अधिसूचना वापस लेकर विद्यालय को पुनः बहाल नहीं किया गया तो 13 जुलाई को एसडीएम कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।