पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Khelo India Centre team kicks off with a win.

Mandi News: खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने जीत से किया आगाज

Tue, 07 Jul 2026 11:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Centre team kicks off with a win.
मंडी। एंटी चिट्टा अवेयरनेस 7-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मैच में खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने डीएफई मंडी की टीम को 3-0 के अंतर से पराजित किया। पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा अवेयरनेस 7-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनको खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 7-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन शुरू किया गया है। 10 जुलाई तक प्रतियोगिता के तहत मैच खेले जाएंगे। प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक मैच होगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेस्ट स्ट्राइकर, बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट गोल असिस्ट के लिए एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया है। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों की 12 टीमें भाग ले रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed