सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four years later, the security fence had not been built, and falling stones damaged the house.

Mandi News: चार साल बाद भी नहीं बना सुरक्षा डंगा, पत्थर गिरने से घर को नुकसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four years later, the security fence had not been built, and falling stones damaged the house.
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण के चलते घरों की स्थिति को लेकर जताई चिंता
Trending Videos

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की सरौन पंचायत की चंपा देवी और कांता देवी ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-003 के निर्माण के कारण अपनी सुरक्षा और घरों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद उनके घरों के पास सुरक्षा के लिए पक्का डंगा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद्र भारद्वाज के माध्यम से उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ऑनलाइन शिकायत भेजी। चंपा देवी के अनुसार सुरक्षा दीवार न होने से घर में सीलन की समस्या है। कांता देवी के घर के पास पक्का डंगा और पानी के पाइप अभी तक दुरुस्त नहीं किए गए हैं और आने-जाने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बनाया गया। हाल ही में सड़क समतलीकरण के दौरान उनके घर पर मिट्टी और पत्थर गिर गए, जिससे सीढ़ियां, आंगन और छत को नुकसान हुआ। चंपा देवी की बहू बाल-बाल बची। दोनों महिलाओं ने राजस्व विभाग, मुख्यमंत्री और विधायक चंद्रशेखर से रिपोर्ट तैयार कराकर मकान के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed