{"_id":"6a523d5f9503e1e4fc0c87dd","slug":"jogindernagar-football-club-makes-a-winning-start-defeats-paprola-2-1-mandi-news-c-90-1-mnd1026-204551-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ने किया विजयी आगाज, पपरोला को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ने किया विजयी आगाज, पपरोला को 2-1 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथलेटिक सेंटर में शुरू हुई फुटबाल प्रतियोगिता, मंडी और कांगड़ा की छह टीमें ले रही हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में शनिवार से शुरू हुई फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच में जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ने पपरोला की टीम को 2-1 से हराकर विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता में मंडी और कांगड़ा जिलों की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार रजत सेठी ने किया। पहले दिन खेले गए दूसरे मुकाबले में जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब की बी टीम ने सीबीएसई स्कूल जोगिंद्रनगर को 9-2 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं, तीसरे मैच में जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब ए ने चौंतड़ा की टीम को 5-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। आयोजक समिति के सदस्य एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए खेलों के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए मंडी और कांगड़ा जिलों की छह टीमों का पंजीकरण किया गया है।
मुख्य अतिथि तहसीलदार रजत सेठी ने कहा कि जोगिंद्रनगर क्षेत्र के खिलाड़ी फुटबाल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। इस अवसर पर रोटेरियन रामलाल वालिया, अजय ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।