फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kuldeep Guleria honored for the preservation of folk culture.

Mandi News: लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए कुलदीप गुलेरिया सम्मानित

Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Guleria honored for the preservation of folk culture.
मंडी। हिमाचल की लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में पिछले 39 वर्षों से समर्पित वरिष्ठ रंगकर्मी और मांडव्य कला मंच के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप गुलेरिया को रोटरी क्लब सुंदरनगर ने सम्मानित किया है। आशियाना होटल के सभागार में आयोजित क्लब के 20वें वार्षिक पदस्थापना समारोह में उन्हें वर्ष 2025-26 के दौरान सामाजिक सरोकारों और मंडयाली संस्कृति के जन जागरण के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि डीजीई विजय सहदेव, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी सुरेंद्र सिंह मुल्तानी, रोटरी क्लब की प्रधान डॉ. सरला गौतम और सचिव विमल शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। कुलदीप गुलेरिया ने मंडी के पारंपरिक लोकनृत्य लुड्डी पर गहन शोध कर उसे पुनर्जीवित किया है। इसके अलावा बांठ्ड़ा, बुठ्ड़ा, मंडयाली गिद्दा, नागरिया और संस्कार गीतों के संरक्षण में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। समारोह में विधायक राकेश जम्वाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed