{"_id":"6a5f6d83d6b70f0722034b6b","slug":"landslide-near-satahan-on-nh-003-mandi-kotli-road-blocked-for-hours-mandi-news-c-90-1-mnd1027-205864-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनएच-003 पर सताहन के पास हुआ भूस्खलन, घंटों ठप रहा मंडी-कोटली मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनएच-003 पर सताहन के पास हुआ भूस्खलन, घंटों ठप रहा मंडी-कोटली मार्ग
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-003 पर सताहन, कोटली के पास मंगलवार सुबह 8 बजे हुए भूस्खलन में गिरी चट्टानें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3 घंटे देरी से पहुंची निर्माण कंपनी की मशीनरी
बड़े पत्थर हटाने के लिए करनी पड़ी ब्लास्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। नेशनल हाईवे-003 पर सताहन-कोटली के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे भूस्खलन से यातायात ठप हो गया। पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने हाईवे ब्लॉक कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस, मरीज, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों फंसे रहे। स्थानीय निवासी जय सकलानी और देशराज ने निर्माण कंपनी गावर पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि भूस्खलन के करीब 3 घंटे बाद तक कंपनी का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पहुंची मशीनें भी भारी चट्टानों को नहीं हटा सकीं। इसके बाद मंडी से कंप्रेसर मंगवाकर ब्लास्टिंग से बोल्डर हटाने का काम शुरू किया गया। विजय कुमार ने प्रशासन से पैहड़ पंचायत के झटेहड़ी गांव से सदर के बनोन रोड तक एक किलोमीटर वैकल्पिक सड़क बनाने की मांग की। एसडीएम जगदीश चंद ने कंपनी को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, गावर कंपनी के डीपीएम योगेश गोस्वामी ने कहा कि बड़े बोल्डर तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग सामग्री और कंप्रेसर मंगवाने में देरी हुई, जिससे सड़क बहाली प्रभावित हुई।