{"_id":"6a6060eb75b807c62307654d","slug":"video-sundernagar-aarav-thakur-becomes-first-runner-up-in-mr-and-miss-northern-indian-superstar-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर बने फर्स्ट रनरअप, मॉडलिंग में फिर लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर बने फर्स्ट रनरअप, मॉडलिंग में फिर लहराया परचम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:49 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के 16 वर्षीय आरव ठाकुर ने मॉडलिंग की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चंडीगढ़ में आयोजित 'मिस्टर एंड मिस नॉर्दन इंडियन सुपरस्टार' प्रतियोगिता में आरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में उत्तरी भारत सहित देशभर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आरव ने प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक से निर्णायकों को प्रभावित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फर्स्ट रनरअप का स्थान हासिल कर सुंदरनगर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।
यह पहली बार नहीं है जब आरव ने मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो। इससे पहले वह मिस्टर एंड मिस हिल्स किंग एंड क्वीन-2026 प्रतियोगिता में थर्ड रनरअप का खिताब भी जीत चुके हैं। इसके अलावा वह मिस्टर एंड मिस नॉर्दन के सेमीफाइनल तक भी अपनी जगह बना चुके हैं।
आरव ठाकुर वर्तमान में डीएवी स्कूल सुंदरनगर में प्लस-टू के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें फुटबॉल, मार्शल आर्ट और लैक्रोस का भी शौक है। छह फीट लंबे आरव राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल और मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मार्शल आर्ट में वह राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।
आरव का कहना है कि मॉडलिंग में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें अपने बड़े भाई से मिली है। परिवार ने भी हर कदम पर उनका पूरा साथ दिया, जिसकी बदौलत वे लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। आरव ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य 'मिस्टर इंडिया सुपर नेशनल' का खिताब जीतना है। इसके लिए वह लगातार अपनी फिटनेस, व्यक्तित्व और मॉडलिंग कौशल पर काम कर रहे हैं। आरव के पिता राजेश ठाकुर सुंदरनगर के जाने-माने फोटोग्राफर हैं, जबकि उनकी माता मंजू ठाकुर गृहिणी हैं। परिवार ने आरव की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।