फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Mayor and Deputy Mayor of the Mandi Municipal Corporation will now sit on the third floor.

Mandi News: नगर निगम मंडी में अब तीसरी मंजिल पर बैठेंगे महापौर और उपमहापौर

Wed, 22 Jul 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Mayor and Deputy Mayor of the Mandi Municipal Corporation will now sit on the third floor.
अधिकारियों के तबादले होते ही बदले गए दफ्तर
विज्ञापन

पार्षदों की सुविधा और बेहतर जनसंपर्क के लिए उठाया गया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के प्रशासनिक भवन में अब महापौर (मेयर) और उपमहापौर (डिप्टी मेयर) दूसरी मंजिल के बजाय तीसरी मंजिल पर बैठकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। हाल ही में नगर निगम मंडी के पुराने अधिकारियों के तबादले के बाद नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने से पहले खाली पड़े कमरों में अदला-बदली की गई।

पुरानी व्यवस्था में बदलाव के तहत पुराने महापौर और उपमहापौर के कक्षों में अब अधिकारियों के दफ्तर होंगे। वहीं पूर्व में आयुक्त के कक्ष में महापौर, सहायक अभियंता के कक्ष में उपमहापौर तथा अतिरिक्त आयुक्त के कक्ष में पार्षदों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यालयों के इस स्थानांतरण के चलते दिनभर नगर निगम के कर्मचारी सामान शिफ्ट करने और व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहे। उपमहापौर जितेंद्र जॉनी ने बताया कि यह निर्णय सभी पार्षदों की सर्वसम्मति से लिया गया है। दूसरी मंजिल पर पार्षदों के बैठने के लिए समुचित स्थान नहीं था, जिससे कार्य में असुविधा हो रही थी। तीसरी मंजिल पर नई व्यवस्था बनने से अब जनप्रतिनिधियों के पास पर्याप्त जगह होगी। इससे न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य सुचारु रूप से चलता रहेगा, बल्कि आम जनता भी आसानी से अपने जनप्रतिनिधियों से मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed