फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi: Four Minors Living Together Rescued, Handed Over to Families After Counselling

Himachal News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे चार नाबालिग रेस्क्यू, काउंसिलिंग के बाद परिजनों को सौंपे

Fri, 17 Jul 2026 11:21 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Jul 2026 11:21 AM IST
सार

मंडी के पधर क्षेत्र से साथ रह रहे चार नाबालिगों को संयुक्त विभागीय टीम ने रेस्क्यू किया। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद काउंसिलिंग और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में सामने आया कि चारों पढ़ाई छोड़ चुके थे। वहीं, एक अलग मामले में घर से गई 10वीं की छात्रा को नगरोटा से बरामद किया गया।

विज्ञापन
Mandi: Four Minors Living Together Rescued, Handed Over to Families After Counselling
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

मंडी जिले के पधर क्षेत्र में साथ रह रहे दो नाबालिग लड़कों और दो नाबालिग लड़कियों को संयुक्त विभागीय टीम ने रेस्क्यू कर बाल संरक्षण प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। सभी को काउंसिलिंग और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान चारों किशोर-किशोरियों ने टीम को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जांच के बाद उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लिया गया।

विज्ञापन


दोनों नाबालिग लड़कों को ओपन शेल्टर होम और दोनों लड़कियों को अस्थायी रूप से वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। इसके बाद सभी को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया। समिति के समक्ष दोनों लड़कियों ने लड़कों के साथ रहने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि चारों किशोर-किशोरियां अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं। इसके बाद समिति ने अभिभावकों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग कराई और बच्चों की शिक्षा तथा भविष्य को लेकर आवश्यक सलाह दी। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चारों नाबालिगों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखने, उनकी पढ़ाई जारी रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग से संपर्क करने की अपील की।


एक अन्य मामले में...
गागल पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा अपने परिचित युवक के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने उसे कांगड़ा जिले के नगरोटा क्षेत्र से बरामद कर लिया। छात्रा को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां उसने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। मामले में समिति नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed