सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Models based on innovations attracted attention

Mandi News: नवाचारों पर आधारित मॉडलों ने खींचा ध्यान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Models based on innovations attracted attention
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के रसायन विभाग की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किए गए कार्यशील मॉडलों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों और नवाचारों पर आधारित मॉडलों को उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सराहा।
Trending Videos

कार्यक्रम की थीम विज्ञान में महिलाओं की भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में उनका योगदान रही। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल सीखने और खोज का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला भी सिखाता है। रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सेठी ने अपने वक्तव्य में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा सेन ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सोनिका, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. विवेक, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रतिभा, डॉ. योगेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed