फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rain once again slows down work on the under-construction bridge in Pandoh.

Mandi News: बरसात ने फिर रोकी पंडोह में निर्माणाधीन पुल की रफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rain once again slows down work on the under-construction bridge in Pandoh.
12 पंचायतों के हजारों लोगों का इंतजार बढ़ा
विज्ञापन

ब्यास का जलस्तर बढ़ने से हटानी पड़ी पाइलिंग मशीन, दिसंबर तक निर्माण पूरा होने पर संशय
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह बाजार को आसपास की 12 पंचायतों से जोड़ने वाले निर्माणाधीन लाल पुल का काम फिर रुक गया है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण निर्माण स्थल से पाइलिंग मशीन हटानी पड़ी है। इससे पुल निर्माण की गति प्रभावित हुई है। अक्तूबर 2025 में शुरू हुई इस परियोजना को पहले डिजाइन में बदलाव के कारण करीब दो महीने तक रोकना पड़ा था। अब मानसून के कारण काम में बाधा आ रही है। ऐसे में दिसंबर तक पुल तैयार करने का लक्ष्य पूरा होना चुनौतीपूर्ण दिखाई दे रहा है।
वर्ष 2023 की आपदा में ब्यास नदी के उफान में लाल पुल बह गया था। इसके बाद से क्षेत्र की 12 पंचायतों के हजारों लोगों को पंडोह बाजार पहुंचने के लिए करीब आठ किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और रोजमर्रा के कामों के लिए बाजार आने-जाने वाले ग्रामीणों पर पड़ रहा है। पुल न होने से पंडोह बाजार की व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर दिसंबर तक पुल तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह समयसीमा कठिन नजर आ रही है। निर्माणाधीन नया पुल 120 मीटर लंबा डबल लेन स्टील ब्रिज होगा। इसे पुराने पुल की तुलना में अधिक ऊंचाई पर बनाया जा रहा है, ताकि भविष्य में बाढ़ जैसी परिस्थितियों में भी यह सुरक्षित रह सके। स्थानीय निवासी रोहित, रमन, दीप, तरुण और जतिन ने कहा कि यदि विभाग पहले स्वीकृत डिजाइन के अनुसार समय पर निर्माण शुरू कर देता तो अब तक पुल काफी हद तक तैयार हो चुका होता। उन्होंने मांग की है कि मौसम अनुकूल होते ही निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर लोगों को जल्द राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
तेज बहाव के कारण फिलहाल कार्य रोकना पड़ा है। ब्यास नदी का जलस्तर सामान्य होते ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। -दुष्यंत पाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed