{"_id":"697baf2e6e09f9b2f6041fb6","slug":"road-closures-halt-traffic-deepen-water-shortages-mandi-news-c-90-1-ssml1045-184117-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप, पानी की किल्लत गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़कें बंद होने से आवाजाही ठप, पानी की किल्लत गहराई
विज्ञापन
सराज घाटी में जंजैहली-रायगढ़ सड़क मार्ग पर बर्फ हटाती मशीनरी।स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
मंडी। बर्फबारी के बाद मंडी जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वीरवार शाम 5 बजे तक प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब भी 82 सड़कें बंद हैं। बिजली और जल आपूर्ति व्यवस्था आंशिक रूप से ही बहाल हो पाई है। प्रशासन ने राहत एवं बहाली कार्य तेज कर दिए हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में संपर्क और मूलभूत सेवाएं अब भी बाधित हैं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10 बजे तक 95 सड़कें बंद थीं, जिनमें से 13 सड़कें बहाल कर दी गई हैं। शाम 5 बजे तक अब भी 82 सड़कें बंद हैं। इनमें सबसे अधिक असर सराज उपमंडल में देखा गया है, जहां 57 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा थलौट में 16, पधर में 3 और गोहर में 2 सड़कें अब भी अवरुद्ध हैं। इससे लोगों की आवाजाही भी ठप पड़ी हुई है।
बिजली आपूर्ति की बात करें तो सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 127 ट्रांसफार्मर बाधित थे, जो शाम 5 बजे घटकर 94 रह गए हैं। गोहर और थलौट में अब भी 11-11 ट्रांसफार्मर, सुंदरनगर में 22, करसोग में 3, मंडी में 3 और जोगिंद्रनगर में 4 प्रभावित हैं।
जल आपूर्ति व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। सुबह और शाम दोनों समय कुल 64 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित बनी हुई हैं। इनमें सुंदरनगर की 6, बग्गी की 7, पधर की 37 और करसोग की 14 योजनाएं शामिल हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से लगातार बहाली कार्य किए जा रहे हैं और बिजली आपूर्ति में आंशिक सुधार भी दर्ज किया गया है, लेकिन सड़क और जल आपूर्ति की स्थिति अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।
उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय टीमें फील्ड में डटी हुई हैं। हर स्थिति की निगरानी की जा रही है।
000
Trending Videos