{"_id":"6a5b8dd7693ac4ba4905e339","slug":"120-cumecs-of-additional-water-released-from-nathpa-dam-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165121-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नाथपा बांध से 120 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नाथपा बांध से 120 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। नाथपा बांध में जलप्रवाह बढ़ने के कारण शुक्रवार रात 120 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही बांध से 492 क्यूमेक्स पानी सतलुज नदी की ओर प्रवाहित किया गया।
एसजेवीएन लिमिटेड की नाथपा जलविद्युत परियोजना (एनजेएचपीएस) के बांध संचालन विभाग के अनुसार, मानसून के चलते बांध में पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा था। स्थिति को देखते हुए शुक्रवार रात रेडियल गेट्स से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। विभाग ने बताया कि 492 क्यूमेक्स पानी में से 411 क्यूमेक्स रेडियल गेट्स से तथा 81 क्यूमेक्स एसएफटी (स्पिल फ्लशिंग टनल) से छोड़ा गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में जलप्रवाह और बढ़ता है तो आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतलुज नदी के किनारे जाने से बचने, अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाने तथा सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संवाद