{"_id":"6a5b7f78225dfbc702054649","slug":"drug-peddlers-targeting-the-youth-dsp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165045-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के सौदागर युवाओं को बना रहे निशाना : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के सौदागर युवाओं को बना रहे निशाना : डीएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी में डीएसपी राजीव मेहता ने नशा न करने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के दौरान शनिवार को नशा निवारण विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें डीएसपी आनी राजीव मेहता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को नशे, विशेषकर चिट्टा (हेरोइन), के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
मेहता ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन नशा तस्कर उन्हें सुनियोजित तरीके से अपना निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियों की समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चिट्टा एक घातक नशा है, जिसकी लत बहुत जल्दी लग जाती है। यह न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार को भी संकट में डाल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों अथवा पुलिस को देने का आग्रह किया। डीएसपी ने बताया कि उन्होंने पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी को गोद लिया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलान के प्रधानाचार्य पवन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य शालू ठाकुर ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा और उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।