{"_id":"6a5b8cd07a8a91edbe0496ca","slug":"888-grams-of-chitta-synthetic-drug-seized-from-three-people-including-a-young-woman-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165111-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवती समेत तीन से 8.88 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवती समेत तीन से 8.88 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रोपडू नाले में कार सवारों से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रचोली पंचायत के रोपडू नाले के पास कार से 8.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम रोपडू नाले के पास पहुंची तो वहां एक कार खड़ी मिली। इसमें तीन लोग बैठे थे। पूछताछ के दौरान तीनों के हावभाव संदिग्ध लगे और वे घबरा गए। संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 8.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जींद्र कुमार निवासी निचार, जिला किन्नौर, निखिल निवासी ननखड़ी, जिला शिमला तथा एक युवती निवासी निरमंड क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।