फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shakrela and Jury won volleyball matches.

Rampur Bushahar News: शकरेला और ज्यूरी ने जीते वॉलीबाल के मैच

Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shakrela and Jury won volleyball matches.
रामपुर के दत्तनगर में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि और खिलाड़ी। स्रोत : ए
दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में वॉलीबाल का रोमांच शुरू
विज्ञापन

विजेता टीम को मिलेंगे 36 हजार रुपये और ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एनएसयूआई रामपुर की ओर से दत्तनगर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल ने किया। इस अवसर पर आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
उद्घाटन मुकाबला ठाकुर ब्रदर्स शकरेला और ननखड़ी हंटर्स के बीच खेला गया, जिसमें शकरेला की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में ज्यूरी ने भद्राश को हराया। वहीं एक अन्य मैच में ज्यूरी ने झाकड़ी को पराजित कर अगले चरण में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कोटगढ़, निरमंड, आनी और किन्नौर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजक समिति के खेल अध्यक्ष ललित ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में खेले जा रहे हैं। विजेता टीम को 36 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये नकद तथा ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन लक्ष्य ठाकुर, महासचिव अमन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed