{"_id":"6a5b7134d4024d919b0b9a09","slug":"students-from-ani-school-uprooted-cannabis-plants-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165062-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर डिपो में टायर की कमी : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर डिपो में टायर की कमी : चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। सीपीएम रामपुर लोकल कमेटी के सदस्य प्रेम चौहान ने रामपुर एचआरटीसी डिपो की बिगड़ती परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा प्रतिदिन हजारों यात्रियों, बस चालकों और परिचालकों को भुगतना पड़ रहा है।
चौहान ने कहा कि डिपो की करीब 32 बसें टायरों की कमी से जूझ रही हैं। इसके कारण कई बसों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बसें जर्जर हैं और बार-बार खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। चालक और परिचालक भी असुरक्षित परिस्थितियों में सेवाएं देने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की लगातार उपेक्षा कर रही है। बसों के रखरखाव और समय पर टायर उपलब्ध नहीं कराना सरकार की गंभीर विफलता है, जो यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द इसका समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाद