सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A habitual drug peddler from Rohru was sent to jail for three months

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के एक आदतन नशा तस्कर को तीन माह के लिए भेजा जेल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 41 दिनों में 29 आदतन तस्करों को भेजा सलाखों के पीछे
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने एक और आदतन नशा तस्कर को तीन महीने के लिए जेल भेजा है। पुलिस थाना रोहड़ू ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत रोहड़ू तहसील के समोली गांव निवासी 39 वर्षीय अंकेश ठाकुर को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को तीन माह के लिए जिला जेल भेज दिया गया। आरोपी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। इसके खिलाफ पुलिस थाना रोहड़ू में करीब 43.64 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने का मामला दर्ज है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से भी अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को देकर समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि पिछले 41 दिनों में जिला में 29 आदतन नशा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed