सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Five villages were separated from the Paudiya Panchayat and a new Panchayat was formed

Rampur Bushahar News: पौड़िया पंचायत से पांच गांव को अलग करके बनाई नई पंचायत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five villages were separated from the Paudiya Panchayat and a new Panchayat was formed
नई पंचायत लछोग बनाने पर पंचायती राज मंत्री का अभार करते लोग। संवाद 
विज्ञापन
नई पंचायत लछोग के बनने से लोगों को विकास की उम्मीद
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। प्रदेश सरकार ने चौपाल की पौड़िया पंचायत से गांव लछोग, खिलार, जंगल दाछ, दाछी और जंगल रानश को अलग कर नई पंचायत लछोग का गठन किया है। नई पंचायत के बनने से ग्रामीणों में क्षेत्रीय विकास, प्रशासनिक सुगमता और मूलभूत सुविधाओं में तेजी आने की उम्मीद जगी है। इस निर्णय की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खुशी लहर है। ग्रामीणों कृष्ण सिंह रांटा, केदार रांटा, मोहन लाल रांटा, अशोक रांटा, संजय रांटा, विनोद रांटा, हरनाम ठाकुर, सतपाल ठाकुर, विपिन मिंटा, संत राम जिंटा, राकेश शर्मा, बृजमोहन शर्मा, राकेश पोटन और कृष्ण पोटन ने इस निर्णय के लिए पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, चौपाल के पूर्व विधायक डॉ. सुभाष चंद मंगलेट और एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरिंद्र शर्मा का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि नई पंचायत के गठन से क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी। विकास और प्रशासनिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच और स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article