सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr An Anganwadi centre was destroyed by a rockfall during mining, a major accident was averted due to the holiday

Rampur Bushahr: खनन के दौरान चट्टान गिरने से तबाह हुआ आंगनबाड़ी केंद्र, छ़ुट्टी के चलते बड़ा हादसा टला

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:26 AM IST
Rampur Bushahr An Anganwadi centre was destroyed by a rockfall during mining, a major accident was averted due to the holiday
उपमंडल ठियोग की क्यार पंचायत के नमाना वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक स्कूल में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राथमिक स्कूल नमाना के साथ लगती जगह पर चल रहे खनन कार्य के दौरान एक विशाल पत्थर लुढ़कर सीधे पाठशाला परिसर में आ गिरा। इससे स्कूल के साथ बना आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह तबाह हो गया। प्राथमिक पाठशाला के भवन को भी नुकसान पहुंचा है। आंगनबाड़ी केंद्र में छह विद्यार्थी और प्राथमिक स्कूल में 20 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। गनीमत यह रही कि रविवार होने के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद थे। यदि यह घटना स्कूल समय के दौरान होती तो बच्चों और स्टाफ की जान को गंभीर खतरा हो सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। सोमवार को स्थानीय महिलाएं और अभिभावक खनन कार्य को रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे तो ठेकेदार और वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने काम बंद करने से इनकार कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई। इसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। ठियोग के नायब तहसीलदार-सह-कार्यकारी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद एसडीएम ने ठेकेदार की ओर से किए जा रहे खनन कार्यों को पूर्णतः बंद करने का आदेश जारी किया। साथ ही, इस आदेश को सख्ती से लागू करने और अगले आदेश तक किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा खनन अधिकारी शिमला को निर्देश दिया कि वे मंगलवार को साइट का निरीक्षण करें। खनन कार्यों की वैधता और सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन की जांच करें। इस कार्रवाई की रिपोर्ट जल्द एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत करें। ठियोग बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और देहा के ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) को भी आंगनबाड़ी केंद्र नमाना और सरकारी प्राथमिक विद्यालय नमाना के बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। उधर, देहा ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी राजेश ने बताया कि ठेकेदार ने दस दिनों के भीतर हुए नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया है। एसडीएम ठियोग शशांक गुप्ता ने बताया कि नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी को मौके का निरीक्षण करने भेजा गया था। स्कूल के पास हो रहे खनन कार्य को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश का सख्ती से लागू करने को भी कहा है। जिला खनन अधिकारी को स्कूल पास हो रहे खनन कार्यों की वैधता और सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन की जांच करने के निर्देश दिए हैं। नमाना के आंगनबाड़ी और स्कूल के कर्मचारियों सहित बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी: फिल्मी अंदाज में हुए अपहरण का खुलासा, कार समेत चार गिरफ्तार, मामले की जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम

09 Mar 2026

नोएडा में सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में वार्षिक ग्रेजुएशन डिजाइन शो ‘सत्यम्स तृप्तिक’ का आयोजन

09 Mar 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में असमंजस की स्थिति

09 Mar 2026

झांसी में बीकेडी पर उपद्रव करने के केस में आरोपी छात्र नेता दोषमुक्त, मामले की जानकारी देते सीनियर अधिवक्ता विवेक वाजपेई

09 Mar 2026

गुरुग्राम में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार ढही, सात मजदूरों की मौत

09 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरी किशोरी, ऊपर से गुजर गया पहिया; खून से सनी लाश को देख कांप गया कलेजा

09 Mar 2026

शराब की दुकान से लाखों की चोरी, VIDEO

09 Mar 2026
विज्ञापन

वर्षों से फटी पाइपलाइन, बह रहा हजारों लीटर पानी; VIDEO

09 Mar 2026

VIDEO: एसडीएम की गाड़ी के आगे लेटा परिवार, अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं होने से तीन घंटे हंगामा; अफसरों के फूले हाथ-पांव

09 Mar 2026

टी-20 विश्व कप में भारत की जीत पर हाथरस में जश्न

09 Mar 2026

'मैं खुद को रोक नहीं पाई..', जब अचानक रोने लगीं Maithili Thakur! जानें आखिर क्या हुआ?

09 Mar 2026

आरटीई दाखिला: फरीदाबाद में निजी स्कूलों में 10 से 23 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

09 Mar 2026

फरीदाबाद: पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में प्राध्यापकों की नियुक्ति, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

09 Mar 2026

Sidhi News: कंटेनर में सवार दो लोगों पर बच्चियों को उठाने की कोशिश का आरोप, ग्रामीणों ने घेरकर पुलिस को सौंपा

09 Mar 2026

Nishant Kumar की एंट्री से सियासत तेज, Rohini Acharya ने Nitish Kumar को घेरा!

09 Mar 2026

सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड: करणी सेना का सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान, 29 मार्च को CM आवास घेरने की चेतावनी

09 Mar 2026

पुलिस कस्टडी में साधु वेशधारी की जमकर धुनाई

09 Mar 2026

अलीगढ़ में भजन कीर्तन के साथ निकली बालाजी महाराज की शोभायात्रा

09 Mar 2026

Rudraprayag: जनता मिलन कार्यक्रम में 44 शिकायतें हुई दर्ज

09 Mar 2026

Rudraprayag: पत्नी और बेटे की हत्या कर फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

09 Mar 2026

फरीदाबाद: पति, बेटा और बहू ने महिला को पीटा, वर्कशॉप पर कब्जे का है आरोप

09 Mar 2026

किसान-मजदूर-आदिवासी महासम्मेलन: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, बोले- नहीं सुनी जाती इनकी आवाज

09 Mar 2026

अगस्त्यमुनि में सड़क पर फैली टाइल्स के कारण राजमार्ग पर लग रहा जाम

09 Mar 2026

Rudraprayag: महिला दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

09 Mar 2026

CM या Deputy CM, Nishant Kumar को मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी? जानें क्या हुआ तय? क्या कहते हैं समीकरण?

09 Mar 2026

सुल्तानपुर लोधी में लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

09 Mar 2026

कपूरथला डीसी आफिस कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल, मटका फोड़ प्रदर्शन किया

Video: गृहमंत्री विजय शर्मा का ड्रग सप्लायर नव्या मलिक मामले में कांग्रेस पर तीखा हमला

09 Mar 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में हुआ लोकोत्सव कार्यक्रम

09 Mar 2026

BJP को बड़ा झटका! Samrat Chaudhary नहीं बनेंगे CM? Patna Office में क्यों पसरा सन्नाटा?

09 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed