{"_id":"69d77d590e21abb9ab01b522","slug":"adani-agri-fresh-worker-union-continues-protest-against-management-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157761-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकालने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकालने पर जताया रोष
विज्ञापन
बिथल में अडानी एग्री फ्रेश वर्कर यूनियन के सदस्य विरोध प्रदर्शन करते हुए। स्रोत : सीटू
विज्ञापन
अडानी एग्री फ्रेश वर्कर यूनियन का प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन जारी
मजदूरों की जायज मांगें नहीं हो रही पूरी, होगा उग्र आंदोलन : कुलदीप
12 घंटे लिया जा रहा सुरक्षाकर्मियों से काम, भुगतान केवल आठ घंटे का
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अडानी एग्री फ्रेश वर्कर यूनियन के मजदूरों का विरोध प्रदर्शन नौ दिन से जारी है। प्रबंधन की ओर से श्रम कानून लागू न होने और सुरक्षा कर्मचारियों को बाहर निकालने पर मजदूर रोष जता रहे हैं। यूनियन ने चेताया है कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा। अडानी एग्री फ्रेश वर्कर यूनियन संबंधित सीटू के बेनर तले मजदूरों ने वीरवार को बिथल में श्रम कानूनों को लागू करने और सुरक्षा कर्मियों को गैरकानूनी तरीके से बाहर निकालने की साजिश के खिलाफ अडानी स्टोर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष राजपाल भंडारी, सचिव अजय शर्मा, यूनियन के अध्यक्ष सुनील जिष्टू और महासचिव सुनील ने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर प्रबंधन को एक माह पूर्व मांगपत्र दिया गया, जिसमें श्रम कानूनों को लागू करने और किसी भी मजदूर को नौकरी से बाहर न निकालने की मांग की गई थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से मजदूरों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। मजदूर मांग कर रहा है कि श्रम कानून के अनुसार मजदूरों को पूरे माह का वेतन दिया जाए। यदि सुरक्षा कर्मियों के पूरे माह के वेतन की गणना की जाए, तो न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों से 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, परंतु वेतन 8 घंटे का दिया जा रहा है। कानून के अनुसार 8 घंटे के बाद ओवरटाइम का दोगुना वेतन मिलना चाहिए, जो नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को कानून के अनुसार जो छुट्टियां मिलनी चाहिए वो भी नहीं दी जा रही। हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है, लेकिन अडानी सीए स्टोर में सुरक्षा कर्मी को 45 वर्ष में ही जबरदस्ती सेवानिवृत्त किया जा रहा है। मजदूरों को तबादलों की धमकियां दी जा रही है। मजदूरों के साथ हो रहे शोषण के बावजूद श्रम विभाग रामपुर श्रम कानून को लागू करने में नाकाम साबित हो रहा है और इस मसले को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है। यूनियन के नेताओं ने चेताया कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी प्रबंधन नहीं जागा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अडानी प्रबंधन और प्रशासन की होगी। इस मौके पर कपिल, भजन, हरीश, जसबीर, चंदन, राकेश, मनोज सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos