सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service from Ani to Nithar via Kandagai started

Rampur Bushahar News: आनी से नित्थर वाया कंडागई बस सेवा शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जारों ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। आनी से नित्थर वाया कंडागई बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा बहाल होने से हजारों ग्रामीणों को राहत मिली है।
रामपुर डिपो की यह बस सेवा कई दिनों से बंद थी। बस आनी से सुबह 9:30 बजे चलती है और आनी विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों से होकर गुजरती है। इसमें गुगरा, चवाई, पुनण, अमरबाग, कंडागई, काटाहर, कुठेड़, तांदी, ढमाह और झल्ली जैसे क्षेत्रों के ग्रामीणों को सुविधा मिलती है। दिन में चलने वाली इस बस की काफी मांग रहती है।
बस सेवा बंद होने से कई पंचायतों के लोग प्रभावित थे। उन्हें आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इससे उन्हें आने-जाने में दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम प्रबंधन रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने बताया कि आनी से नित्थर बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है, जो ग्रामीणों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed