सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Online auditions begin for Rohru fair

Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले के लिए ऑनलाइन ऑडिशन शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप पर दो मिनट का भेजना होगा वीडियो
Trending Videos

17 अप्रैल तक भेज सकते हैं प्रविष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस बार कलाकारों के ऑडिशन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। कलाकारों के ऑडिशन शुरू कर दिए गए हैं, जिसके लिए प्रशासन की ओर से राइजिंग स्टार रोहड़ू फेयर नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ऑनलाइन ऑडिशन 17 अप्रैल तक ही लिए जाएंगे।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में हर वर्ष सांस्कृतिक संध्याएं और दिन के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इनमें सैकड़ों कलाकार प्रस्तुतियां देते हैं। कलाकारों के चयन के लिए हर वर्ष ऑडिशन मंच पर लिए जाते थे, लेकिन इस बार इन्हें ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। ऑडिशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रतिभागियों को अपने नृत्य, गायन और वादन की अधिकतम दो मिनट की शॉर्ट वीडियो बनानी होगी। इसे वे प्रशासन द्वारा बनाए व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करेंगे। वीडियो स्पष्ट और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए, ताकि कलाकारों का चयन निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से किया जा सके।
एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन एक गठित सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों की सूची ऑडिशन पूर्ण होने के बाद उसी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी। ऑडिशन 17 अप्रैल तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed