{"_id":"6a64bb96a0965dcf9c08b900","slug":"agitation-by-congress-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165660-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नीट पेपर लीक मामले में आनी में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नीट पेपर लीक मामले में आनी में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और सिस्टम का पुतला फूंककर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया और सिस्टम का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने बाजार में रैली निकालते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम आनी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायल छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा और पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने में विफल रही है। नेताओं ने कहा कि युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।
प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परस राम, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तिलका ठाकुर, सीमा वर्मा, पप्पू सत्या, शेर सिंह ठाकुर, अनिल नेगी, योगराज ठाकुर उपस्थित रहे।