फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   memorandum to president

परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार और छात्र आंदोलन की हो निष्पक्ष जांच : प्रताप

Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता सहित अन्य मुद्दों में सुधार करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। युवाओं के हितों की रक्षा, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार और दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच सहित आवश्यक कार्रवाई के बारे में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने शनिवार को तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

कहा कि जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। संसद में पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा कराई जाए। आंदोलन में शामिल छात्रों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। शिक्षा माफिया एवं पेपर लीक गिरोहों के विरुद्ध कठोर एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


छात्राओं के साथ हुई अशोभनीय एवं अमर्यादित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक की जाए। उन्हें पुलिस के हेलमेट एवं लाठियां किस आधार पर उपलब्ध कराई गई, इसकी जांच कराई जाए। कथित रूप से अवधि समाप्त हो चुके आंसू गैस के गोलों के प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराई जाए। भविष्य में सभी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट एवं दृष्टिगोचर नेम प्लेट अनिवार्य की जाए। इसके अलावा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्णत: पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। सभी सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क समाप्त किया जाए। महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद और पुरुष अभ्यर्थियों के गृह अथवा निकटवर्ती जनपद में निर्धारित किए जाएं। भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने सहित कई अन्य मांगें उठाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंता में है। हालिया घटनाओं और छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने भी अनेक सवाल खड़े किए हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की आवाज सुनना और उनकी न्यायोचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

इस मौके पर उपाध्यक्ष मान सिंह राणा और महासचिव हेमंत बुशहरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed