फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   plantation in college

Rampur Bushahar News: वीरगढ़ स्कूल में 80 पौधाें का किया रोपण

Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीरगढ़ में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और आसपास की बंजर भूमि पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने की। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के रूप में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने अभियान के तहत 80 पौधों का रोपण किया। सभी ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।इस मौके पर शिक्षक संदीप सिन्हा, सुनील जरियाल, पारुल गुप्ता, रिंकल सिन्हा, प्रेमा शर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश डोगरा, राकेश वर्मा, गीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed