{"_id":"6a64b56d60c3a7ab04075779","slug":"teams-won-in-sports-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-165605-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्याव, नोगली और दत्तनगर में जीते वॉलीबाल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्याव, नोगली और दत्तनगर में जीते वॉलीबाल मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी विजय ठाकुर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विजेता टीम को 31 हजार की नकदी राशि और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जेएमबी स्पोर्ट्स क्लब खखरोला की ओर से इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहला मैच क्याव और कशोली टीम के बीच खेला गया, जिसमें क्याव ने जीत हासिल की। वहीं नोगली ने यंग फाल्कन टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। मतरेवल और डीवाईएससी दत्तनगर में खेले गए मुकाबले में दत्तनगर ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी विजय ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। पुष्पेंद्र ठाकुर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। राजेंद्र ठाकुर, दलीप ठाकुर, सरस्वती ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, दीपक और कुलवंत ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा, पदाधिकारियों ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में डे-नाइट मुकाबले खेले जा रहे हैं और दर्शक भी मैच का खूब आनंद उठा रहे हैं।
मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिलता है। खेलों से जहां अनुशासन की सीख मिलती है, वहीं भाईचारे की भावना को भी बल मिलता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए, ताकि युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़े और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार इनामी राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। उप विजेता टीम को 15 हजार और ट्रॉफी दी जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितिश सिंह ठाकुर, सचिव विप्लव सिंह ठाकुर, उप सचिव विश्वजीत सिंह ठाकुर सहित अन्य युवा मौजूद रहे।