{"_id":"69b80843e500d5a4e8071d9e","slug":"amar-ujala-foundations-program-at-everest-iti-sirkoti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156191-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत पुलिस के पास आएं : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत पुलिस के पास आएं : डीएसपी
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीएसपी राजीव मेहता के साथ आईटीआई के प्रशिक्षु और स्टा
विज्ञापन
एवरेस्ट आईटीआई सिरकोटी में अमर उजाला फाउंडेशन का कार्यक्रम, साइबर क्राइम और नशे पर किया सचेत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की एवरेस्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरकोटी में अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से सोमवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आनी के डीएसपी राजीव मेहता मुख्य वक्ता रहे। डीएसपी राजीव मेहता ने छात्राें और महिला मंडल की सदस्यों को साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया। उन्होंने सबसे पहले साइबर क्राइम को बहुत ही सरल और रोचक ढंग से छात्रों और महिलाओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इंटरनेट को इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाए, तो तुरंत पुलिस के पास आएं ताकि हम खाता ब्लॉक करवाकर पैसे वापस दिलवा सकें। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि ठग किस प्रकार लिंक, फ्राॅड कॉल और इनाम का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती के नाम पर किस तरह युवाओं को अज्ञात लोग अपने जाल में फंसाते हैं, इसके बारे में भी जानकारी दी। डीएसपी ने छात्रों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें। आस-पड़ोस में कोई बच्चा या दोस्त नशा कर रहा है, तो उसके घर और स्कूल में जरूर जानकारी दें, ऐसा करना हमारा सामाजिक दायित्व है। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य शिक्षक डॉ. मंजूला ने छात्रों और महिलाओं को नशे और एड्स पर जागरूक किया। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रधानाचार्य सुंदर वर्मा, अनुदेशक हेमराज, रचना शर्मा, जितेंद्र कुमार, मनमोहन व अन्य मौजूद रहे।
पुलिस की पाठशाला सराहनीय पहल
एवरेस्ट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक विदेश निगम ने कहा कि पुलिस केवल अपराध को रोकने का कार्य ही नहीं करती है, बल्कि समाज को जागरूक और अनुशासित बनाने का भी कार्य करती है। इसी उद्देश्य से पुलिस की पाठशाला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पुलिस की पाठशाला समाज को जागरूक, जिम्मेदार और कानून के प्रति संवेदनशील बनाने की एक सराहनीय पहल है।
Trending Videos