सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Army helicopter airlifts 85-year-old patient from Kwar

Rampur Bushahar News: सेना के हेलिकाप्टर ने क्वार से एयरलिफ्ट की 85 वर्षीय मरीज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को प्रशासन को दी थी सूचना, खराब मौसम के चलते सेना से मांगी मदद
Trending Videos

मरीज को हेलिकाप्टर से पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते रविवार को दुर्गम क्षेत्र क्वार से पैरालिसिस से पीड़ित 85 वर्षीय महिला को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन और भारतीय सेना के समन्वय से यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया गया।
डोडरा-क्वार उपमंडल प्रशासन की ओर से 30 जनवरी की शाम जिला प्रशासन को मेडिकल इमरजेंसी की सूचना दी गई थी। खराब मौसम के चलते हेलिकाप्टर से एयरलिफ्ट करना चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद प्रशासन ने भारतीय सेना से सहायता मांगी। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रविवार दोपहर करीब 12 बजे सेना के दो हेलिकाप्टर क्वार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के पायलटों ने जान जोखिम में डालते हुए 85 वर्षीय धर्मी देवी को गंभीर अवस्था में एयरलिफ्ट किया। क्वार से उड़ान भरने के बाद हेलिकाप्टर को ईंधन भरने के लिए देहरादून लैंड कराया गया। इसके बाद मरीज और उनके तीमारदारों को हेलिकाप्टर से चंडीगढ़ पहुंचाया गया। धर्मी देवी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है।
नायब तहसीलदार क्वार प्रताप सिंह ने बताया कि आपात स्थिति को देखते हुए महिला को तत्काल एयरलिफ्ट किया गया। उन्हें इलाज के लिए सुरक्षित रूप से पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed