सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Finance Minister presented a budget related to national interest: Negi

वित्त मंत्री ने देशहित से जुड़ा बजट किया पेश : नेगी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल निरमंड के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सुना बजट
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। भाजपा मंडल ने रविवार को निरमंड में केंद्रीय बजट भाषण सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और आम बजट के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक आधारभूत बजट है, जो रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत पर आधारित है। यह बजट विशेष रूप से युवा, गरीब, किसान और महिलाओं को समर्पित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का नवां केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया कि बजट में बुनकरों के लिए महात्मा गांधी स्वराज योजना की घोषणा की गई है। वहीं महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम, देश के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट खोलने का भी प्रावधान किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की पूर्व बजट योजनाओं के सकारात्मक परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र सरकार के आम बजट की सराहना करते हुए इसे देश हित में प्रस्तुत किया गया बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, महामंत्री विदेश निगम, जीवन चौहान, दलीप ठाकुर, उपाध्यक्ष लीला चंद, बालक राम कौशल, पिंकी देवी, कमला वर्मा, उत्तरा ठाकुर, मोहर सिंह, बिंद राम वर्मा, रामलाल ठाकुर, टीकम बंधु सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed