सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall cuts off NH-5 in Narkanda and Rampur-Rohru road

Rampur Bushahar News: बर्फबारी से नारकंडा में एनएच-5 और रामपुर-रोहड़ू सड़क का कटा संपर्क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Snowfall cuts off NH-5 in Narkanda and Rampur-Rohru road
बर्फबारी के बाद रविवार को 12/20 क्षेत्र स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में हुआ ताजा हिमपात। संवाद
विज्ञापन
रामपुर से वाया बसंतपुर होकर शिमला के लिए हो रही बसों की आवाजाही
Trending Videos

10 दिन बाद भी जलोड़ी जोत में बहाल नहीं हुआ एनएच-305
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रविवार सुबह से मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दिनभर किन्नौर, शिमला और आनी उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का दौर जारी रहा। वहीं, निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।
मौसम बिगड़ने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। नारकंडा में बर्फबारी के कारण फिसलन हो गई है। इसके चलते निगम की बसों सहित बड़े वाहनों की आवाजाही वाया बसंतपुर-मशोबरा होकर करवाई जा रही है। रामपुर को रोहड़ू से जोड़ने वाली सड़क सुंगरी में फिर से बाधित हो गई है। कुल्लू जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 बीते 10 दिन से ठप है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कहां हुई बर्फबारी
रविवार सुबह से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। किन्नौर जिले के छितकुल, कल्पा, किन्नौर कैलाश, जौरखंडन, नाको के रियोपुरगिल सहित अन्य इलाकों, रामपुर उपमंडल के 12/20, 15/20, सराहन, नरैण बाहली, काशापाट और कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के जलोड़ी जोत, श्रीखंड महादेव सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को किन्नौर के पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस, रामपुर का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री, आनी का अधिकतम तापमान 9 डिग्री और न्यूनतम -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी ने एक बार फिर क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। यातायात व्यवस्था फिर से प्रभावित हुई है। रविवार को नारकंडा में हिमपात हुआ। इसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। एनएच-5 पर फिसलन बढ़ने के कारण बड़े वाहन नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में वाहनों को रामपुर से शिमला की ओर वाया बसंतपुर-मशोबरा भेजा जा रहा है।
इसके अलावा रामपुर को रोहड़ू से जोड़ने वाली सड़क सुंगरी में फिर से बाधित हो गई है। कुल्लू जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 बीते 10 दिन से ठप है। ऐसे में आनी और निरमंड के हजारों लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को मंडी होते हुए अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
रविवार को रामपुर से लंबी दूरी पर चलने वाली चंडीगढ़, अंबाला और कोटगढ़-शिमला रूट पर खराब मौसम के चलते बस सेवाएं नहीं भेजी गईं। रामपुर-रोहड़ू और खमाड़ी रूट पर भी बस सेवाएं ठप रहीं। कई ग्रामीण इलाकों में रविवार के कारण बस सेवाएं नहीं चलाई गईं। अब सोमवार को ही यातायात व्यवस्था की सही स्थिति का पता चल पाएगा।
बर्फबारी के कारण रामपुर से शिमला की ओर निगम की बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। रविवार को छह लंबे और ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं नहीं चलाई गईं। कई ग्रामीण इलाकों में रविवार के कारण बस सेवाएं नहीं भेजी गईं।
-प्रताप, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर

बर्फबारी के बाद रविवार को 12/20 क्षेत्र स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में हुआ ताजा हिमपात। संवाद

बर्फबारी के बाद रविवार को 12/20 क्षेत्र स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में हुआ ताजा हिमपात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed