{"_id":"697f387510a34fbf08009388","slug":"students-will-receive-training-in-tourism-activities-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-153326-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थी पर्यटन गतिविधियों का लेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थी पर्यटन गतिविधियों का लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के टूरिज्म विषय के विद्यार्थी ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ रवाना
छात्रों को रोजगार, आत्मविश्वास और व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने का मिलेगा अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत वोकेशनल विषय टूरिज्म के छात्र-छात्राओं का दल ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ रवाना हुआ। इस प्रशिक्षण भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी देना और उन्हें पर्यटन उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।
वोकेशनल विषय के जिला समन्वयक डॉ. अमित मेहता ने बताया कि चंडीगढ़ में छात्र-छात्राओं को पर्यटन से संबंधित संस्थानों, होटल प्रबंधन इकाइयों, ट्रैवल एजेंसियों, पर्यटन सूचना केंद्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन कराया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को टूरिज्म इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली, अतिथि सत्कार, ट्रैवल प्लानिंग, गाइड सेवाओं और ग्राहक व्यवहार की व्यावहारिक समझ विकसित होगी।
जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सुनील दत्त ठाकुर ने कहा कि यह ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जिससे वे भविष्य में पर्यटन क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर बना सकें।
चंडीगढ़ रवाना होने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, समय पालन और प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधिकतम सीख प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों और अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का शैक्षणिक जीवन में प्रभावी उपयोग करेंगे। डीपीओ डॉ. सुनील दत्त ठाकुर, वोकेशनल ट्रेनर यामिनी भारद्वाज और नवीना कुमारी ने बताया कि वे भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ रहेंगे। दल में आनी और निरमंड क्षेत्र के छात्र शामिल हैं।
Trending Videos