{"_id":"69baa1f4dcd64180b1004da4","slug":"ayush-department-organized-a-one-day-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156326-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मतियाना में 262 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मतियाना में 262 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन
मतियाना में आयोजित आयुष मेले में स्वास्थ्य जांच के लिए कतार में खड़े लोग। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
आयुष विभाग ने किया एक दिवसीय मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। आयुर्वेदिक औषधालय मतियाना परिसर में बुधवार को आयुष विभाग ने एक दिवसीय आयुष मेला लगाया। मेले का आयोजन आयुर्वेद चिकित्सालय मतियाना की प्रभारी डॉ. शिल्पा डडवाल के दिशा-निर्देशानुसार किया गया। ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयुष मेले में बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई और उन्हें मुफ्त औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान करीब 262 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और परामर्श प्राप्त किया। साथ ही लोगों को संतुलित खान-पान, रोगों की रोकथाम, पोषण, स्वच्छता और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. निर्मला शर्मा, डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. रचित, डॉ. दिग्विजय सिंह और डॉ. पंकज ने अपनी सेवाएं दी। डॉ. शिल्पा डडवाल ने बताया कि आयुष विभाग ऐसे मेलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को रोगों की रोकथाम और उपचार के प्रति जागरूक कर रहा है।
Trending Videos