{"_id":"6a539253fdfc6ba31f04e4e5","slug":"bus-service-on-taklech-darkali-road-has-been-suspended-for-a-week-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164609-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच-दरकाली सड़क पर एक सप्ताह से बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच-दरकाली सड़क पर एक सप्ताह से बस सेवा ठप
विज्ञापन
भारी बारिश से तकलेच-दरकाली सडक़ जगोटी के समीप क्षतिग्रस्त। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के चलते रडोली के समीप भूस्खलन की चपेट में सड़क
बस सेवा ठप होने से ग्रामीणों को आवाजाही के लिए झेलनी पड़ रही परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दरकाली पंचायत को जोड़ने वाली तकलेच-दरकाली सड़क रडोली गांव के समीप भूस्खलन की चपेट में है। भारी बारिश के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण एक सप्ताह से निगम की बस सेवा ठप पड़ी हुई है। यातायात अवरुद्ध होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात की दस्तक के साथ ही ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। इसके कारण रोजाना मरीजों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह पहले भारी बारिश के चलते तकलेच-दरकाली सड़क रडोली गांव के समीप जगोटी में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। एक सप्ताह बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क को बहाल नहीं कर पाया है। सड़क बंद होने से पथ परिवहन निगम की बस भी दरकाली में फंसी हुई है।
इसके कारण जहां रोजाना निगम प्रबंधन को चपत लग रही है, वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रामपुर उपमंडल की रामपुर-करेरी सड़क भी कमलाऊ गांव के समीप बड़ी चट्टान गिरने के कारण बाधित रही। शनिवार देर शाम को सड़क पर बस सेवा ठप हुई, जिसे रविवार दोपहर को बहाल किया गया। यातायात बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
वहीं, दरकाली पंचायत के उप प्रधान टेक सिंह बदरेल ने कहा कि भारी बारिश के चलते सड़क क्षतिग्रस्त होने से बस सेवा ठप पड़ी हुई है। उन्होंने पथ परिवहन निगम से जहां तक संभव हो, बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
उधर, पथ परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण दरकाली में बस फंसी हुई है। मार्ग बहाल होते ही बस सेवा शुरू की जाएगी।