फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rocks fell from the mountain in Ralli, Kinnaur, NH-5 closed.

Rampur Bushahar News: किन्नौर के रल्ली में पहाड़ से गिरी चट्टानें, एनएच-5 बंद

Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच बहाली का कार्य नहीं हो पाया शुरू, जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित पूह, काजा, स्पीति का कटा संपर्क
विज्ञापन

60 मीटर एनएच पर लगा मलबे का ढेर, आवाजाही थमने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रल्ली में रविवार शाम को लाल ढांक में पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरीं। भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-5 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से लगातार पत्थरों और चट्टानों के दरकने से एनएच को बहाल करना भी चुनौतियों भरा बना हुआ है। भारी भूस्खलन के कारण करीब 60 मीटर सड़क पर मलबे का ढेर लग गया है। एनएच बाधित होने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित पूह, काजा और स्पीति वैली का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे-5 रल्ली के समीप लाल ढांक में रविवार शाम करीब 5:15 बजे पहाड़ी से अचानक भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया। पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने का क्रम देर शाम तक जारी रहा, जिस कारण प्रभावित स्थल पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। सड़क पर करीब 60 मीटर इलाका भूस्खलन से ढक गया है। पहाड़ी से बढ़े खतरे को देखते हुए अभी यातायात बहाली के कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि एनएचएआई ने मौके पर मशीनें और मजदूर तैनात किए हैं, लेकिन पहाड़ी से शूटिंग स्टोनों के गिरने से यातायात बहाली जोखिमों भरी बनी हुई है। अब एनएचएआई स्थिति सही होने का इंतजार कर रही है और इसके बाद ही सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू होगा। एनएच बंद होने के कारण जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से रामपुर और शिमला का संपर्क कट गया है। वहीं उपमंडल पूह, काजा और स्पीति वैली के लोगों की भी आवाजाही थम गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अब सोमवार को ही यातायात बहाली संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि भारी-भरकम चट्टानें और मलबा आने के कारण एनएच 5 बंद हो गया है। पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है, जिस कारण सड़क बहाली जोखिमों भरी बनी हुई है। स्थिति सामान्य होते ही एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article