फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The government's priority is to provide quality education and development to remote areas.

दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : रोहित

Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The government's priority is to provide quality education and development to remote areas.
प्राथमिक स्कूल भवन सोलंग का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। स्रोत : डीपीआरओ
शिक्षा मंत्री ने सोलंग स्कूल भवन और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
विज्ञापन

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण मुहैया करवा रही सरकार
मंत्री ने सभाड़-अंटी-छाजपुर सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज की ग्राम पंचायत सोलंग का दौरा किया। उन्होंने यहां करीब 34 लाख रुपये से निर्मित दो महत्वपूर्ण विकास कार्य जनता को समर्पित किए। उन्होंने 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला सोलंग के नए भवन और 9 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और सोलंग जैसी दुर्गम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नए विद्यालय भवन से स्थानीय बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का आधार और अधिक सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। राज्य के कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाया जा सके। प्रदेश में प्रथम चरण के तहत 151 विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के प्रारंभ में शिक्षा विभाग में लगभग 15 हजार पद रिक्त थे। इनमें से करीब 9 हजार पद भरे जा चुके हैं और करीब 3 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे स्थानीय ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत अंटी के ग्रामीणों से भी मुलाकात की और सभाड़-अंटी-छाजपुर सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्षा कमलेश झगटा, उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा सहित अन्य मौजूद रहे।

प्राथमिक स्कूल भवन सोलंग का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। स्रोत : डीपीआरओ

प्राथमिक स्कूल भवन सोलंग का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed