{"_id":"6a5391dab2eb609eb609b622","slug":"sangla-valley-deities-object-to-kinnaur-kailash-yatra-orders-ban-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164618-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांगला वैली के देवी, देवताओं ने किन्नौर कैलाश यात्रा पर जताई आपत्ति, रोक लगाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांगला वैली के देवी, देवताओं ने किन्नौर कैलाश यात्रा पर जताई आपत्ति, रोक लगाने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव समाज के लोग 14 जुलाई को रिकांगपिओ में निकालेंगे रोष रैली, यात्रा पर रोक लगाने की होगी मांग
देवता ब्रदी नारायण, विष्णु नारायण, तपो नारायण सहित अन्य देवताओं ने जताया कड़ा ऐतराज
टुकपा खूनंग देव समाज का प्रतिनिधिमंडल देवता महेश्वर के आदेश के बाद पहुंचा सांगला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की संस्कृति देव समाज पर आधारित है। जिले के देवी देवताओं के अपने नियम और कानून हैं, जिनका सभी ग्रामीण कड़ाई से पालन कर रहे हैं। जिले की धार्मिक पर्यटन यात्रा किन्नौर कैलाश पर रोक लगाने के लिए जिले के अधिकांश देवी देवताओं ने ओदश दिए हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस बारे सही स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही, जिसको लेकर टुकपा खूनंग देव समाज में खासा रोष है। देव समाज के लोग 14 जुलाई को यात्रा पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में रोष रैली निकालेंगे।
किन्नौर जिले के रल्ली गांव के देवता महेश्वर के आदेशों के बाद टुकपा खूनंद देव समाज का प्रतिनिधिमंडल जिलेभर के देवी-देवताओं के पास जा रहा है। देवता के आदेश हैं कि यात्रा को लेकर जिले के सभी देवी-देवताओं को पूछा जाए और उनकी राय ली जाए।
टुक्पा खूनंग देव समाज का प्रतिनिधिमंडल रविवार को संयोजक परमेश्वर सिंह नेगी की अध्यक्षता में सांगला वैली पहुंचा। जिले के ठंगी, तांगलिंग, पोवारी, मेबर, रिब्बा, रिस्पा और स्कीबा गांव के सदस्य बटसेरी गांव के देवता बद्रीनारायण, विष्णु नारायण और तपो नारायण देवता के दरबार में पहुंचे और यात्रा कराने बारे राय ली। सभी देवताओं ने साफ शब्दों में यात्रा शुरू करवाने को लेकर मनाही कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किन्नौर कैलाश में अशुद्धि फैल रही है। यदि यात्रा जोर जबरदस्ती शुरू की गई तो इसका खामियाजा जिले के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। देवता बद्री नारायण के माथस गोवर्धन सिंह नेगी, माली महावीर सिंह नेगी ने बताया कि देवता ने किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों का पालन किया जाना चाहिए। देव समाज के लोग छितकुल, रकछम, सांगला, कामरु, रिब्बा, स्कीबा, रिस्पा, ठंगी, कुन्नोचारंग, बारंग, पोवारी, मेबर और भावावैली सहित जिले के कई देवी देवताओं के मंदिर पहुंचे थे। सभी देवी देवताओं ने यात्रा पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
देवता महेश्वर और मोनको नारायण मंदिर कमेटी अध्यक्ष रुपेश नेगी, उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह नेगी ने बताया कि 14 को को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में देव समाज की ओर से रोष रैली निकाली जाएगी। किन्नौर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर उपायुक्त और कैबिनेट मंत्री स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। इसके विरोध में रोष रैली निकाली जाएगी।
रविवार को सांगला पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मेबर गांव के मोतमीन रुपेश नेगी, प्रकाश शांकरस देवता मंदिर कमेटी के माथस भूपेश नेगी, माथस कर्म सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।