फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cannabis plants destroyed in Jury Panchayat

Rampur Bushahar News: ज्यूरी पंचायत में भांग के पौधे किए नष्ट

Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cannabis plants destroyed in Jury Panchayat
ज्यूरी में महिलाओं ने चलाया भांग उखाड़ो अभियान। संवाद
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

ज्यूरी पंचायत के सभी वार्डों में भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। सभी पंचायत वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड में एकत्रित होकर स्कूल, बावड़ी, रास्तों के आसपास भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया। कोटला वार्ड में स्कूल और रास्तों के आसपास महिलाओं ने भांग के पौधों को नष्ट किया। महिलाओं ने पानी की बावड़ी के आसपास भांग और खरपतवार को काट कर सफाई की। ज्यूरी पंचायत प्रधान राजकांता ने बताया क्षेत्र में भांग के काफी सारे पौधे हर कहीं उगे हुए हैं, जिनका कुछ लोग नशे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे देखते हुए स्कूली छात्र और क्षेत्र के युवाओं को इनसे दूर रखने के लिए पंचायत स्तर पर भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। इस मौके पर उप प्रधान प्रकाश, वार्ड सदस्य संदेशा वर्मा, विनोद कुमारी, फूल कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed