सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chandi Maha Yagya concluded in Bhadech

Rampur Bushahar News: भड़ेच में चंडी महायज्ञ का हुआ समापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chandi Maha Yagya concluded in Bhadech
भड़ेच में तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ  के बाद लंगर में भोजन ग्रहण करते लोग
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। भड़ेच में तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का विधिवत पूर्णाहुति, हवन और यज्ञ भोज के साथ समापन हो गया। समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां हाटेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मणों आचार्य अम्बादत्त शास्त्री, हरि कृष्ण शर्मा और किशोरी लाल शर्मा ने हवन संपन्न करवाया और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद यज्ञ भोज में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ वर्ष 1996 से क्षेत्र के जनकल्याण की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है और भविष्य में भी इस परंपरा को निरंतर जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और मां हाटेश्वरी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article