सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Patients had to face problems in Khaneri Hospital

Rampur Bushahar News: वेतन न मिलने पर हड़ताल पर क्रस्ना लैब के कर्मी, टेस्ट के लिए मरीज हुए परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Patients had to face problems in Khaneri Hospital
खनेरी अस्पताल में क्रसना लैब कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानियां। संव
विज्ञापन
. सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीजाें को झेलनी पड़ी परेशानियां, निजी लैबाें में महंगे दामों पर करवाने पड़े टेस्ट
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को मंगलवार को परेशान होना पड़ा। दो महीने से वेतन न मिलने के कारण क्रस्ना लैब के कर्मचारी करीब डेढ़ घंटे के लिए हड़ताल पर चले गए। अस्पताल पहुंचे मरीज टेस्ट करवाने के इंतजार में घंटों कतार में लगे रहे। वहीं, कई मरीजों को निजी लैबों में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने पड़े। क्रस्ना लैब के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण रामपुर पहुंचे सैकड़ाें मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। रामपुर खनेरी अस्पताल में क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने दो महीने दिसंबर और जनवरी माह का वेतन न मिलने पर रोष जताया और हड़ताल पर चले गए। अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे तक लैब में किसी भी मरीज के टेस्ट नहीं लिए गए। किन्नौर, आनी, निरमंड, ननखड़ी, कुमारसैन, लालसा और अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ाें मरीजों को जब पता चला कि क्रस्ना लैब में टेस्ट नहीं हो रहे, तो वे निराश हो गए। मरीज ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए सुबह ही अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टर ने टेस्ट करने को कहा, तो वे क्रस्ना लैब पहुंचे। लैब पहुंच कर पता चला कि लैब में किसी भी तरह के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण मरीजों को दिक्कत पेश आई। दूरदराज से आए कई मरीजों को अधिक पैसे देकर निजी संस्थानों से टेस्ट करवाने पड़े, तो कई मरीज क्रस्ना लैब के बाहर ही टेस्ट शुरू होने का इंतजार करते रहे। लैब में टेस्ट न होने के कारण ओपीडी में आए मरीजों और अस्पताल में दाखिल मरीजों की नियमित जांच में भी देरी हुई। लैब के कर्मचारियों ने पूर्वाह्न 11:30 से काम शुरू किया। रामपुर अस्पताल में चार जिलों शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को ऐसे में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
सुबह ही पहुंच गए थे अस्पताल, टेस्ट के लिए होना पड़ा परेशान
दूरदराज के क्षेत्राें से खनेरी अस्पताल पहुंचे मरीज रोशना देवी, श्रुति, दीप राम, सेजल, मनमोहन, तारा देवी, सुलक्षणा, रजनी, प्रेमा देवी और देवी राम सहित अन्य ने कहा कि वे सुबह ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंच गए थे और डॉक्टर ने टेस्ट करने को कहा, लेकिन टेस्ट के लिए परेशान होना पड़ा। क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने के कारण निजी संस्थान में जाकर टेस्ट करवाने पड़े। लोग कई किलोमीटर का सफर तय कर अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article