{"_id":"6a61ed09a4e7708e8e0da1eb","slug":"chirgaon-police-action-drug-smuggler-arrested-from-amritsar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-165465-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिड़गांव में 16 ग्राम चिट्टे के मामले में मुख्य तस्कर को अमृतसर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिड़गांव में 16 ग्राम चिट्टे के मामले में मुख्य तस्कर को अमृतसर से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले से गिरफ्तार एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी मामले में मुख्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पहले पकड़े गए एक आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर अमृतसर में की गई। 20 जुलाई को चिड़गांव थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर नाकाबंदी की। इस दौरान पंजाब के जिला अमृतसर के मनिंदर सिंह को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। पूछताछ में मनिंदर सिंह ने खुलासा किया कि उसने यह चिट्टा अमृतसर निवासी सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल से खरीदा था। इस जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम अमृतसर के लिए रवाना हुई। अमृतसर के मेराकोट रोड पर मौजूद एक व्यक्ति की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में की गई। तलाशी के दौरान सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस फोन में वही मोबाइल नंबर सक्रिय पाया गया, जिसे मनिंदर सिंह ने अपने सप्लायर का नंबर बताया था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से भी इस बात की पुष्टि हुई कि सुखदीप सिंह ही मनिंदर सिंह का सप्लायर है। इन साक्ष्यों और तकनीकी प्रमाणों के आधार पर मुख्य तस्कर सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल को गिरफ्तार किया गया। उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।