फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The police detained a habitual offender involved in drug trafficking

Rampur Bushahar News: पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी को हिरासत में लिया

Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
. आरोपी अनुज चौहान को आदर्श कारागार कंडा भेजा गया
विज्ञापन

. मादक पदार्थ तस्करी सहित अन्य धाराओं में चार मामले हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
जिला शिमला पुलिस नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नशा तस्कर अनुज चौहान को हिरासत में लिया है। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी अनुज चौहान को आदर्श कारागार कंडा भेजा गया है। प्रदेश सरकार ने इस निरोधात्मक कार्रवाई को मंजूरी दी थी। इसके बाद ही अधिनियम के तहत हिरासत आदेश पारित किए गए। पुलिस का उद्देश्य ऐसे तस्करों को दोबारा अपराध करने से रोकना है। उन्हें समाज और सार्वजनिक स्थलों से दूर रखना भी इस कार्रवाई का लक्ष्य है। अनुज चौहान शिमला जिले के टिक्कर का रहने वाला है। उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। वह लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। अनुज चौहान के विरुद्ध पूर्व में नशा तस्करी के दो प्रमुख मामले दर्ज हैं। पुलिस थाना जुब्बल-कोटखाई, जिला शिमला में 19 सितंबर 2024 को एक प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत हुई थी। इसके अलावा रोहड़ू थाना में 8 जून 2023 को भी एक मामला दर्ज हुआ था। अनुज चौहान पर अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस थाना कंडाघाट, जिला सोलन में 13 अप्रैल 2014 को एक मामला पंजीकृत था। यह भारतीय दंड संहिता की धाराओं 279, 337, 304-ए और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 181, 192 के अंतर्गत था। पुलिस थाना रोहड़ू में 24 जून 2016 को जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत भी एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसकी निरंतर आपराधिक संलिप्तता और अपराध दोहराने की प्रवृत्ति को देखते हुए यह निरोधात्मक कार्रवाई की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed