बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Eklavya House won the quiz competition.

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एकलव्य सदन ने मारी बाजी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड, एमएड संस्थान नोगली में मनााय विश्व क्षय रोग दिवस
Trending Videos

टीबी के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में प्रशिक्षुओं को दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड संस्थान नोगली में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम और उपचार के बारे में सही जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के तहत संस्थान के चार सदनों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न सदनों के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में टीबी से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों ने इसके लक्षण, कारण, उपचार और बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एकलव्य सदन की विजय लक्ष्मी, रोहित और प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गौतम बुद्ध सदन की सरसा, कृतिका और रेशमा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने विजेता सदनों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान और उपचार किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
उन्होंने संदेश दिया कि टीबी से डरने के बजाय जागरूक बनें। लगातार खांसी, बुखार और वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। टीबी का इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध है। नियमित दवा लेने से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed